Prayagraj News: विकास भवन में शुरू हुई प्रेरणा कैंटीन, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी संचालन
प्रयागराज, जुलाई 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। विकास भवन परिसर में शुक्रवार को प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हर्षिका सिंह ने किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। कैंटीन का संचालन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में कुल 22 प्रेरणा कैंटीन संचालित की जानी हैं। इन कैंटीनों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही सरकारी कार्यालयों में आने वाले कर्मचारियों और आम लोगों को स्वच्छ एवं किफायती भोजन और नाश्ते की सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.