प्रयागराज, नवम्बर 24 -- Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मनरेगा कानून (विकसित भारत-जी राम जी 2025) के साथ सरकारी धोखाधड़ी के आरोप को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर केंद्र व राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली एवं न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने पीयूसीएल के प्रदेश अध्यक्ष टीडी भास्कर और प्रदेश सचिव चित्तजीत मित्रा की जनहित याचिका पर अधिवक्ता केके राय व चार्ली प्रकाश को सुनने के बाद दिया है। एडवोकेट चार्ली प्रकाश एवं केके राय के अनुसार नया एक्ट विकसित भारत-जी राम जी 2025 दिसंबर 2025 से लागू किया गया, जिसके शेड्यूल एक पैरा 29 में भ्रष्टाचार, कदाचार, अनियमितता को न रोकने के लिये तथा योजना को समयबद्व ढंग से लागू करने और उस पर निगरानी करने के लिए प्रदेश के हर जिले में लोकपाल की नियुक्ति...