प्रयागराज, अक्टूबर 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शारदीय नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार ने विंध्याचल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने टिकट वितरण, पेयजल, साफ-सफाई, यात्री सहायता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रेलकर्मियों को श्रद्धालुओं के आवागमन को व्यवस्थित रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करा रही सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड की टीम से भी मुलाकात की। सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कुमार राय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...