Prayagraj News: वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत
प्रयागराज, अगस्त 4 -- Prayagraj News: बाईपास स्थित जय गुरुदेव आश्रम के पास मंगलवार को भोर में सड़क पर पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, रंगपुरा गांव की 75 वर्षीय सुखदेई देवी फाफामऊ घाट पर फूल बेचती थीं। मंगलवार को भोर में करीब चार बजे पैदल गंगा घाट जा रही थीं, तभी पीछे से आए वाहन ने चपेट में ले लिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। बुजुर्ग महिला के बेटे ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: पूजा का फूल लेकर आ रही महिला को वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.