प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: शरद पूर्णिमा और महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय केशर भवन में सोमवार को अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। वेद पूजन परायण और मंगलाचरण के बाद वक्ताओं ने कहा कि अशोक सिंहल की इच्छा के अनुसार घर-घर वेद पहुंचाने के लिए सबको संकल्प लेना चाहिए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कबड्डी में भाग लिया। अंत में सभी ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया। वेद पूजन में महानिर्वाणी अखाड़े के महंत यमुनापुरी, डॉ. युगांतर पांडेय, एनसी अग्रवाल, प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र, प्रांत अध्यक्ष कविन्द्र प्रताप सिंह, विभाग संगठन मंत्री आलोक, योगेश तिवारी, देशराज कुशवाहा, सुरेश शुक्ला, लवलेश बजरंगी, वेद विद्यालय के आचार्य दीपक अवस्थी, सुनील, प्रियांशु शुक्ला, हरिओम, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Meerut New...