प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: 28 अक्तूबर को मंडलायुक्त के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन और सफाई मजदूर एकता मंच के बीच हुई वार्ता पर अमल नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। यूनियन के नेतृत्व में पत्थर गिरजाघर से नगर निगम तक जुलूस निकालकर जोनल स्वच्छता अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों ने एक अप्रैल 2026 से बढ़े वेतन का एरियर देने, दो सितंबर से बढ़ी मजदूरी तत्काल लागू करने और उसका एरियर दीपावली से पहले भुगतान करने की मांग की। साथ ही स्थानीय निकायों के संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत वार्षिक बोनस देने की मांग उठाई। इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया है। यूनियन ने मांगें पूरी होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में अध्यक्ष बलराम पटेल, सचिव ...