प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज, विधि संवाददाता। सोलर प्लांट की वारंटी अवधि में बैटरी खराब होने के बावजूद उसे नहीं बदलना कंपनी और उसके स्थानीय विक्रेता को भारी पड़ गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद इब्राहीम और सदस्य प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी ने इसे सेवा में कमी मानते हुए विपक्षी कंपनी और विक्रेता को खराब बैटरी वापस लेकर उसकी कीमत 14,500 रुपये आठ प्रतिशत साधारण वार्षिक ब्याज के साथ लौटाने का आदेश दिया है। इसके अलावा पांच हजार रुपये मानसिक एवं आर्थिक क्षतिपूर्ति तथा दो हजार रुपये वाद व्यय भी देने होंगे।धूमनगंज के भोला का पुरवा निवासी अधिवक्ता मनोज कुमार शुक्ला ने मेसर्स युराज मित्रा के पार्टनर शैलेन्द्र कुमार और वारी इंजीनियरिंग लिमिटेड के प्रबंधक के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में परिवाद दाखिल किया था।आयोग ने ...