प्रयागराज, जुलाई 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। वामा सारथी और उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से 42वीं वाहिनी पीएसी परिसर में पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया गया। सेनानायक राजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों को भी एक-एक पौधे लगाने और अपने परिचितों को प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि हर एक-एक व्यक्ति कम से कम एक पौधे लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लें, तो पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना तक करना मुश्किल है। वहीं अभियान के अंतिम दिन व्यापक पौधरोपण के लिए दर्जनों गड्ढे खोदे गए। इस मौके पर सहायक सेनानायक देवनारायण यादव, शिविरपाल अरविंद सिंह, सूबेदार मेजर हरदास आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: पूर्व सैनिकों ने बेकारबांध में किया पौधरोपण...