Prayagraj News: वाद-विवाद और पेंटिंग से बताए जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभाव
प्रयागराज, जुलाई 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर कैंट हाई स्कूल में जनसंख्या वृद्धि, उसके दुष्प्रभाव और नियंत्रण के उपायों के प्रति छात्रों को जागरूक किया गया। विद्यालय में निबंध, वाद-विवाद और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने 'जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभाव' तथा 'जनसंख्या वृद्धि का स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर प्रभाव' विषय पर विचार व्यक्त किए। वाद-विवाद प्रतियोगिता में बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की गई। पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने रचनात्मक चित्रों के माध्यम से जनसंख्या जागरूकता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य मो. अंसार ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या का देश के संसाधनों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.