Prayagraj News: वसुधा फाउंडेशन ने कॉलेज में किया पौधरोपण
प्रयागराज, जुलाई 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था वसुधा फाउंडेशन की ओर से शनिवार को चिल्ला जसरा स्थित रामप्रसाद बाबूलाल महाविद्यालय में संगोष्ठी व पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। फाउंडेशन की महासचिव मैथिली सिंह के नेतृत्व में 75 औषधीय व फलदार पौधे रोपे गए।प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और प्रतिवर्ष एक पौधा रोपने का संकल्प लिया। फाउंडेशन की सदस्य सुनीता वर्मा, साक्षी सिंह मौजूद रहीं। प्रधानाचार्य सुरेश पांडेय ने आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: स्कूल में 'एक वृक्ष उनकी स्मृति में' अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.