प्रयागराज, जुलाई 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नगर निगम के पार्षद भोला तिवारी ने वसीयत के आधार पर नामांतरण में प्रतिमाह 500 रुपये विलंब शुल्क वसूले जाने का विरोध किया है। महापौर को दिए पत्र में उन्होंने इसे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों पर अतिरिक्त बोझ बताते हुए मामला सदन में रखने और निर्णय होने तक नई व्यवस्था लागू न करने की मांग की। पार्षद ने मंगलवार को जनसुनवाई में नगर आयुक्त साईं तेजा को भी ज्ञापन देकर विलंब शुल्क का आदेश वापस लेने की मांग की। पार्षद के मुताबिक नगर आयुक्त ने शुल्क वापस लेने पर विचार करने का आश्वासन दिया है। अन्य पार्षदों ने विलंब शुल्क का मामला सदन की बैठक में उठाने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...