प्रयागराज, जुलाई 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज। तेलियरगंज और फाफामऊ के बीच जिस कर्जन ब्रिज (पुराना गंगा रेल-सह-सड़क पुल) को वर्षों तक आम वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा गया, वही अब शहर के तेलियरगंज और फाफामऊ के बीच आ‌वागमन का सहारा बन गया है। शास्त्री पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने के बाद आजाद सेतु पर वाहनों की भीड़ बढ़ गई। आजाद सेतु पर भीषण जाम लगने लगा तो दोपहिया वाहन चालकों ने कर्जन ब्रिज से आवाजाही शुरू कर दी। आजाद सेतु पर जाम लगने की स्थिति में अब बड़ी संख्या में बाइक और स्कूटर सवार कर्जन ब्रिज के रास्ते गंगा पार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: फाफामऊ में पूरे दिन जाम, पुलिस भी असहाय इसका असर यह है कि जहां आजाद सेतु पर चार पहिया और अन्य वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं, वहीं कर्जन ब्रिज पर दोपहिया वाहन बिना क...