Prayagraj News: वर्षों से नहीं खुले 18 दानपात्र, हनुमान मंदिर चढ़ावा सुरक्षा पर उठे सवाल
प्रयागराज, जुलाई 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सिविल लाइंस हनुमान मंदिर के दानपात्र के चढ़ावे को गायब होने की आशंका से लेकर अब डीएम तक शिकायत पहुंची है। मामला इसलिए गंभीर बताया जा रहा क्योंकि वर्षों से रिसीवर तैनात होने और पूर्व के सील 18 दानपात्रों की प्रशासन आज तक चाभी भी नहीं ले सका है। चाभी आज भी उसी समिति के पास है, जो पहले थी। ऐसे में शिकायतकर्ता ने रिसीवर पर आरोप लगाते हुए उन्हें बदलने की भी मांग की है। सिविल लाइंस हनुमान मंदिर की प्रबंध समिति में खींचतान के बाद कुछ वर्ष पहले 18 दानपात्रों को सील कर दिया गया था। डीएम ने एसडीएम सदर को इसका रिसीवर बनाया। महाकुम्भ 2025 की व्यस्तता को देखते हुए दिसंबर 2024 में एडीएम सीएस को इसका रिसीवर बनाया गया। दर्शनार्थियों के पक्ष के अधिवक्ता एसके दुबे ने डीएम के यहां शिकायत कर आरोप लगाया है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.