Prayagraj News: वर्षों से कब्जे में रहे सरकारी आवास होंगे खाली
प्रयागराज, अगस्त 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज। वर्षों से आवंटन अवधि समाप्त होने के बाद भी सरकारी आवासों पर कब्जा जमाए अधिकारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी से कराए गए सर्वे के आधार पर कई अधिकारियों और कर्मचारियों को आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन के अनुसार नोटिस मिलने के बाद करीब 50 अधिकारियों ने 15 अगस्त तक आवास खाली करने पर सहमति जताई है। इनके आवास खाली होते ही प्रतीक्षा सूची में शामिल पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों को आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जांच में सामने आया कि आठ दर्जन से अधिक ऐसे अधिकारी हैं जिनका दो से तीन वर्ष पहले ही दूसरे जनपदों में तबादला हो चुका है, लेकिन उन्होंने सरकारी आवास खाली नहीं किए। इससे नए अधिकारियों को आवास उपलब्ध कराने में दिक्कतें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.