Prayagraj News: वकीलों ने टैगोर टाउन उपकेंद्र पर जड़ा ताला, हंगामा
प्रयागराज, अगस्त 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली बिल के विवाद को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने टैगोर टाउन विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। टैगोर टाउन डिवीजन के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता आयुष मिश्रा, दीपू सोनकर, विमल कुमार, अविनाश द्विवेदी, अंकित पांडेय समेत कई अधिवक्ता उपकेंद्र पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उपकेंद्र पर ताला बंद करके कर्मचारियों को अंदर बंद कर दिया। हंगामे की सूचना पर एसीपी कर्नलगंज और जार्जटाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में अधिवक्ताओं ने अधीक्षण अभियंता आशीष सिन्हा को ज्ञापन सौंपकर 48 घंटे के भीतर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एक उपभोक्ता के बिजली बिल को लेकर अधिवक्ताओं और टैगोर टाउन डिवीजन के एक्सईएन गौरव सिंह के बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.