प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर सात पर बनारस से आगरा कैंट जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार होते समय एक यात्री की जेब से मोबाइल चोरी हो गया। टूंडला निवासी पवन कुमार ने प्रयागराज जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह कोच सी-10 में अपनी सीट संख्या 34 की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने उनकी ऊपर की जेब से मोबाइल निकाल लिया। इसी तरह अमृत भारत समेत अन्य ट्रेनों में मोबाइल चोरी होने पर यात्रियों ने मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: वंदे भारत में चढ़ते समय यात्री की जेब से मोबाइल चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...