प्रयागराज, सितम्बर 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज। वंदे भारत ट्रेन देखने के लिए कौशाम्बी के मंझनपुर से प्रयागराज जंक्शन पहुंचे तीन बच्चों को आरपीएफ ने सुरक्षित संरक्षण में लिया। रविवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर 10, 12 और 13 वर्ष के तीन बच्चे घूमते मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे घर से नाराज होकर बिना बताए निकल आए थे और वंदे भारत ट्रेन देखने के लिए जंक्शन पहुंचे थे। आरपीएफ ने तीनों को पोस्ट पर लाकर चाइल्ड लाइन को सूचना दी। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चों को चाइल्ड लाइन के सदस्यों को सुरक्षित सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...