Prayagraj News: लोको कॉलोनी के आठ क्वार्टरों में जलभराव, कर्मचारी परेशान
प्रयागराज, अगस्त 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नवाब यूसुफ रोड स्थित लोको रेलवे कॉलोनी के 476 ब्लॉक के आठ क्वार्टरों में बारिश के बाद आंगन और लॉन में पानी भर गया है। रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि निर्माण निरीक्षक उपाध्याय और संजय से कई बार शिकायत के बावजूद पानी की निकासी नहीं कराई जा रही है। 476-डी क्वार्टर के लॉन में तीन दिन से पानी भरा है। कर्मचारी मेंहदी रजा रात करीब दस बजे ड्यूटी से लौटे तो पानी और काई के कारण फिसलकर गिर गए। जलभराव के चलते बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। कर्मचारियों ने जल्द पानी निकलवाने की मांग की है, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.