प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति विभाग के लेबर रूम के सामने खोदे गए दो गहरे गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। यहां पर किसी भी समय कोई व्यक्ति गड्ढे में गिर सकता है। स्त्री एवं प्रसूति विभाग में प्रसव के लिए प्रतिदिन 30 से 40 महिलाएं आती हैं। साथ ही उनके परिजन और बच्चे भी आते हैं। लेकिन लेबर रूम के सामने बैठने की जगह न होने के कारण लोग गड्ढे के पास ही बैठते हैं और लेबर रूम में आते जाते हैं। गड्ढे की कोई घेराबंदी भी नहीं की गयी है। सबसे ज्यादा परेशानी रात में होती है। वार्ड में सुरक्षा गार्ड की तैनाती है लेकिन वह लेबर रूम के पास बैठे रहते हैं। स्त्री एवं प्रसूति विभाग की ऊपरी मंजिल पर वार्ड का निर्माण होने के कारण बिल्डिंग की बिजली भी काट दी गयी है। केवल लेबर रूप की ओटी में वैकल्पिक ...