Prayagraj News: लेफ्टिनेंट कर्नल के घर में घुसा संदिग्ध युवक
प्रयागराज, जुलाई 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र के हेस्टिंग्स ऑफिसर कॉलोनी स्थित लेफ्टिनेंट कर्नल राहुल के घर बुधवार सुबह एक संदिग्ध युवक घुस गया। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच युवक ने मकान में जबरन प्रवेश कर सर्वेंट रूम का ताला तोड़ दिया। बाद में युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।मामले में मकान मालिक लेफ्टिनेंट कर्नल राहुल की तहरीर पर कैंट पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक कैंट अमरनाथ राय ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था। शांतिभंग की धारा में उसका चालान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.