Prayagraj News: लेनदेन के विवाद में युवक पर हमला, तमंचे से फायरिंग
प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: रुपयों के लेनदेन के पुराने विवाद में एक युवक के साथ मारपीट, तमंचे से फायरिंग और लूटपाट का मामला सामने आया है। लूकरगंज निवासी हर्ष सिंह ने प्रिंस, यश और ऋषि कनौजिया समेत 8-10 अज्ञात युवकों पर हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी तमंचा, लोहे की रॉड और डंडे लेकर पहुंचे और मारपीट करने लगे। इस दौरान तमंचा सटाकर गोली चलाने की कोशिश की गई, लेकिन फायर मिस होने से गोली नहीं चली। आरोप है कि हमलावरों ने ईंट-पत्थर, लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद गले से चार तोले की सोने की चेन और जेब से 45 सौ रुपये लेकर फरार हो गए। सिविल लाइंस पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.