Prayagraj News: लेटे हनुमान जी कॉरिडोर में घटिया नक्काशी पर मंडलायुक्त नाराज
प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। लेटे हनुमान जी कॉरिडोर के पिलर्स पर कराई जा रही नक्काशी में गुणवत्ता और फिनिशिंग में कमी मिलने पर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने नाराजगी जताई और संबंधित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित गुणवत्ता और पूरी फिनिशिंग सुनिश्चित होने के बाद ही कार्य का भुगतान किया जाए। मंडलायुक्त ने बुधवार को पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज व संबंधित अधिकारियों के साथ कॉरिडोर के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मैप और डिजाइन का अवलोकन कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। रेड सैंडस्टोन से बनाए जा रहे पिलर्स की नक्काशी में कमी मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कॉरिडोर में संभावित जलभराव को देखते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं और यात्रियों को परेशानी न ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.