Prayagraj News: लूटकांड के चार आरोपी बदमाश गिरफ्तार, जेवरात बरामद
प्रयागराज, जुलाई 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सरायइनायत पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीम ने चोरी व लूट गिरोह के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से सोने चांदी के जेवरात व नकद भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, नौ जुलाई को रिठैया बाजार निवासी सराफा कारोबारी से सोने चांदी के जेवरात लूट ली गई थी। सरायइनायत थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रिंग रोड रेलवे अंडरपास के पास से शाहजहांपुर के प्रीतम सिंह, सुरेन्द्र सिंह व ओमपाल सिंह उर्फ लादू और बाराबंकी निवासी ब्रजेश कुमार सोनी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से करीब 22 लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के जेवरात और 13,300 रुपये बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सुनसान इलाकों में ज्वैलरी की दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.