Prayagraj News: लिव इन में रह रही युवती ने पत्थर मारा, साथी की मौत
प्रयागराज, नवम्बर 9 -- Prayagraj News: नगर पंचायत शंकरगढ़ के रावण टोला में सोमवार शाम लिव इन में रहे युवक-युवती के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। युवती ने युवक के सिर पर पत्थर मार दिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रावण टोला निवासी शेखर की पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी थी। इसके बाद वह उर्मिला केवट को बिना विवाह किए साथ रखता था। सोमवार शाम को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो मारपीट में बदल गई। इसी दौरान उर्मिला ने शेखर के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया। देर शाम फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। इस संबंध में थाना प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.