प्रयागराज, जुलाई 28 -- Prayagraj News: लायंस क्लब अशोक की बैठक मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित की गयी। इस अवसर पर क्लब के नए पदाधिकारियों को स्वागत किया गया। अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ,सचिव सुनील शिब्बर, कोषाध्यक्ष लायन डॉ. स्नेह लता दुबे को सम्मानित किया गया। मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी डॉ. अजय धर दुबे, लायन डॉ. अनिल कालरा, लायन डॉ. आरकेएस चौहान, लायन हेमेंद्र कुमार, लायन इं. धीरेंद्र मिश्रा ने विचार व्यक्त किए। संयोजन मीडिया प्रभारी लालू मित्तल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...