प्रयागराज, अगस्त 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज। लायंस क्लब इलाहाबाद एंजेल्स की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरैल में सेवा कार्य किया गया। अध्यक्ष उषा गुप्ता के नेतृत्व में टीबी मरीजों और गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार के पैकेट तथा 30 किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन व आयरन की गोलियां वितरित की गईं। अल्पना राय, माया द्विवेदी, रचना मिश्रा, डॉ. उजमा, डॉ. सर्वेश सिंह, चीफ फार्मासिस्ट कमलेश सिंह, अमित कुमार, उदय कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...