Prayagraj News: लापरवाही पर मंडी सचिव और बाट-माप अधिकारी का वेतन रोका
प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मंडी सचिव और बाट-माप अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। दोनों अधिकारियों की वसूली लक्ष्य के सापेक्ष काफी कम मिलने पर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। वहीं, बिजली विभाग में लक्ष्य से कम वसूली करने वाले अधिकारियों से भी जवाब तलब किया गया है। शुक्रवार को संगम सभागार में कर-करेत्तर राजस्व की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्टाम्प, आबकारी, परिवहन, विद्युत, खनन, मण्डी और बाट-माप विभाग की समीक्षा में उन्होंने राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने और लंबित आरसी की वसूली सुनिश्चित कराने को कहा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: खराब फीडबैक पर तीन अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.