Prayagraj News: लापता प्रधान की मनसैता में तलाश, कई संदिग्ध हिरासत में
प्रयागराज, नवम्बर 1 -- Prayagraj News: मनसैता गांव के लापता प्रधान जानकी नाथ यादव का चौथे दिन रविवार को भी कोई सुराग नहीं लग सका। संदेह के आधार पर रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने मनसैता नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ का क्रम जारी है। इसमें प्रधान के करीबी और विरोधी दोनों शामिल हैं। दूसरी तरफ प्रधान का कोई सुराग नहीं लगने से उनके परिजनों और समर्थकों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। रविवार को भी बड़ी संख्या में लोग थाने में डटे रहे। प्रधान के बारे में एक जानकारी यह भी सामने आई है कि उन्होंने शहर में कहीं होटल खोला था, जो अब बंद हो चुका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.