प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एनडीपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत मध्य प्रदेश के रीवा के दो युवकों को गिरफ्तार कर बरामद लाखों रुपये की हेराफेरी के मामले में नैनी थाने से जुड़े तीन चौकी प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि विपिन कुमार पाठक और आकाश सिंह की गिरफ्तारी के दौरान 6.55 लाख रुपये मिलने की बात सामने थी, जबकि मुकदमे में 87,500 रुपये की बरामदगी दर्ज किया गया। इसका सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है।

बरामदगी की रकम पर सवाल यह मामला तब और गंभीर हो गया, जब गिरफ्तार युवकों ने पुलिस पर फर्जी बरामदगी दिखाने और रुपये हड़पने के आरोप लगाए। 15 अक्तूबर को कोर्ट ने पुलिस की रिमांड अर्जी खारिज कर आरोपों की जांच कराने का निर्देश दिया था। जांच में अरैल चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता, कांशीराम च...