प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एनडीपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत मध्य प्रदेश के रीवा के दो युवकों को गिरफ्तार कर बरामद लाखों रुपये की हेराफेरी के मामले में नैनी थाने से जुड़े तीन चौकी प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान 6.55 लाख रुपये मिले थे, जबकि पुलिस ने 87,500 रुपये की ही बरामदगी दर्ज की। न्यायालय के आदेश और सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप वायरल होने पर तीनों उपनिरीक्षक को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: लाखों रुपये हेराफेरी के मामले में नैनी थाने से जुड़े तीन चौकी प्रभारी निलंबित गिरफ्तारी और बरामदगी को लेकर आरोप नैनी पुलिस ने रीवा के विपिन कुमार पाठक और आकाश सिंह को गिरफ्तार कर 40 पुड़िया स्मैक, साढ़े 87 हजार रुपये नकदी, तमंचा, पिस्टल,...