प्रयागराज, सितम्बर 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद दधिकांदो मेला शुरू होने जा रहा है। इसकी तैयारियों पर प्रशासन जुट गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अफसरों के साथ बैठक कर सुरक्षा, बिजली, सफाई, पेयजल, यातायात और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: दधिकांदो मेला के लिए व्यवस्थाओं को कराएं दुरुस्ततैयारियों पर चर्चा डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को मेला क्षेत्रों और रूट का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंताओं से ढीले व जर्जर तारों को दुरुस्त कराने के साथ सड़क पर लगे ट्रांसफॉर्मरों को आवश्यकतानुसार शिफ्ट कराने को कहा। नगर निगम को मेला क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने और खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने, जबकि जल निग...