Prayagraj News: लगातार कम हो रहा है जलस्तर, बढ़ी राहत
प्रयागराज, सितम्बर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। गंगा-यमुना के जलस्तर में लगातार गिरावट से जिले में बाढ़ का खतरा कम हुआ है। सोमवार सुबह आठ बजे तक दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान 84.734 मीटर से काफी नीचे दर्ज किया गया। प्रशासन के अनुसार जिले के सभी तटबंध सुरक्षित हैं। यमुना का नैनी में जलस्तर 80.52 मीटर दर्ज हुआ, जो पिछले 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर घटा है। वहीं गंगा का फाफामऊ में जलस्तर 81.34 मीटर रहा, इसमें 24 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। छतनाग में गंगा का जलस्तर 80.03 मीटर रहा और यहां 18 सेंटीमीटर की गिरावट हुई। बक्सी बांध एसटीपी पर जलस्तर 80.76 मीटर दर्ज किया गया, जो छह सेंटीमीटर कम है। पिछले 24 घंटे में फाफामऊ में 4.6 मिलीमीटर और छतनाग में 5.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि नैनी में बारिश नहीं हुई। जलस्तर में कमी के साथ ही बाढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.