प्रयागराज, सितम्बर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वितीय डॉ. दीनानाथ ने बताया कि मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा। दुकानों और प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान कहीं भी खामी या मिलावट मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Orai News: त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी में दो प्रतिष्ठानों से तीन नमूने भरे ...