Prayagraj News: लगभग तीन लाख के 960 किलो मिलावटी मसाले सीज
प्रयागराज, सितम्बर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज प्रमुख संवाददाता खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम के निर्देश पर मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए कसारी-मसारी स्थित एक मसाला निर्माणशाला से करीब तीन लाख रुपये मूल्य के 960 किलो संदिग्ध मसाले सीज किए।खाद्य टीम ने यूएन गृह उद्योग का निरीक्षण किया। मौके पर बिक्री के लिए भंडारित हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और अमचूर पाउडर की गुणवत्ता पर संदेह होने पर चार नमूने लिए गए। इसके बाद शेष मसालों को सीज कर दिया गया। सीज किए गए मसालों में 270 किलो हल्दी पाउडर की कीमत 91800 रुपये, 120 किलो अमचूर 36800 रुपये, 270 किलो लाल मिर्च पाउडर 86400 रुपये और 300 किलो धनिया पाउडर की कीमत 94 हजार रुपये बताई गई। कुल 960 किलो मसालों की अनुमानित कीमत 2.91 लाख रुपये है। सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.