Prayagraj News: लंपी रोग के बढ़ते प्रकोप पर रखें नजर
प्रयागराज, सितम्बर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। लंपी रोग के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) को जिले की सभी गोशालाओं में गोवंशों के स्वास्थ्य की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बीमारी की रोकथाम के लिए गोशालाओं में लगातार निगरानी रखने और किसी भी गोवंश में लक्षण मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। सीडीओ ने निर्देश दिया कि पशु चिकित्सा विभाग की टीमें नियमित रूप से गोशालाओं का निरीक्षण करें। गोवंशों के स्वास्थ्य की जांच के साथ साफ-सफाई, दवा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जाए। संदिग्ध लक्षण वाले पशुओं को अन्य गोवंशों से अलग रखने तथा समय से उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- पशुपालकों को लंपी रोग बचाव को किया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.