प्रयागराज, अगस्त 24 -- Prayagraj News: किदवई नगर अल्लापुर निवासी रमेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह होंडा सिटी कार से हनुमान मंदिर से म्योहाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान प्रयाग डिपो की बस ने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप चौराहे के पास उनकी कार में साइड से टक्कर मार दी। इसके बाद बस चालक विजय गिरि ने बस रुकवाने पर जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइंस ने पुलिस मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...