Prayagraj News: रोडवेज बस का पहिया निकलकर खेत में पहुंचा
प्रयागराज, नवम्बर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रतापगढ़ से प्रयागराज आ रही रोडवेज बस शुक्रवार को हादसे का शिकार होने से बच गई। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बस का पहिया निकलकर सड़क किनारे खेत में जाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि मऊआइमा के पास शुक्रवार दोपहर बस का पहिया अचानक निकल गया। चालक ने तत्काल बस रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बस में उस समय कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। किसी व्यक्ति ने बस के पहिये का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वीडियो और घटना की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र सिंह ने बताया कि प्रयागराज क्षेत्र के किसी बस के साथ हादसा नहीं हुआ है। उनका कहना है कि उनके डिपो से इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.