प्रयागराज, अगस्त 3 -- Prayagraj News: रोडवेज बसों की तर्ज पर रंग-रोगन कर डग्गामारी कर रहे बस संचालकों के खिलाफ सोमवार को परिवहन विभाग और रोडवेज ने संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो बसों को सीज किया गया, जबकि एक बस का चालान किया गया। फिटनेस अवधि समाप्त होने पर एक टैक्सी भी सीज कर दी गई। पीटीओ केकी मिश्र और सिविल लाइंस डिपो के एआरएम जयकरन के नेतृत्व में टीम ने विद्या वाहिनी अस्थायी बस अड्डे के सामने अभियान चलाया। जांच के दौरान एक निजी बस रोडवेज के समान रंग-रूप में बस अड्डे के बाहर खड़ी थी। उसमें यात्रियों को बैठाया जा रहा था। टीम ने बस को तत्काल सीज कर दिया। इसके बाद सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के पास डग्गामारी कर रही एक अन्य बस को भी सीज किया गया। वहीं नियमों का उल्लंघन करने पर तीसरी बस का चालान किया गया। अभियान के दौरान फिटनेस...