प्रयागराज, सितम्बर 12 -- Prayagraj News: रोटरी इलाहाबाद रॉयल्स की ओर से शनिवार को महिला ग्राम स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों ने 12 शिक्षकों को शॉल, प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। क्लब की अध्यक्ष शालिनी तलवार ने कहा कि शिक्षक ही देश के भविष्य हैं। इस अवसर पर जवानों के लिए राखी बनाने वाली क्रियटिव टीम के बच्चों को सम्मानित किया गया। सचिव प्रियंका, शर्मीली, दिव्या, वर्षा, स्मिता, गीता मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: पटमदा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की दो शिक्षिकाओं को बेस्ट टीचर अवार्ड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...