प्रयागराज, अगस्त 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। रोटरी प्लैटिनम ने अपने सामाजिक सरोकार के तहत रविवार को सुभाष चौराहा, कंपनी बाग और एजी ऑफिस चौराहा पर स्ट्रीट वेंडर्स को छाते वितरित किए। क्लब के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि रोटरी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव समर्पित रहता है। मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग, रोटेरियन रितेश सिंह, पीयूष रंजन अग्रवाल, संदीप कत्याल, अपूर्वा, संजय तलवार, डॉ. प्रतीक पांडेय, ज्योति सिंह, जया मित्तल, नेहा जायसवाल आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...