प्रयागराज, जुलाई 23 -- Prayagraj News: रोटरी क्लब ऑफ प्रयागराज प्लेटिनम की ओर से गुरुवार को एसआरएन अस्पताल में 51 प्रसूताओं को पौष्टिक खाद्य सामग्री और शिशुओं के लिए बेबी केयर किट वितरित किया गया। अध्यक्ष रोटेरियन अजय शर्मा ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य रोटरी के प्रमुख सेवा प्रकल्प में से एक है। संयोजन डॉ. शक्ति जैन ने किया। रोटेरियन अल्पना शर्मा, जया मित्तल, नेहा जायसवाल, प्रीति जायसवाल, रुचि जायसवाल, स्वाति गोयल कपूर, आरती अग्रवाल, ज्योति गुप्ता, रोटेरियन मनदीप श्रीवास्तव, रोटेरियन डॉ. प्रतीक पांडेय, रोटेरियन सूर्य प्रकाश केसरवानी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...