Prayagraj News: रोटरी प्रयागराज के अध्यक्ष बने सुनील, सचिव राहुल
प्रयागराज, जुलाई 22 -- Prayagraj News: रोटरी प्रयागराज का 8वां अधिष्ठापन समारोह बुधवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में धूमधाम से मनाया गया। नवगठित कार्यकारिणी में रोटेरियन सुनील कुमार पुरवार ने अध्यक्ष, रोटेरियन राहुल खरे ने सचिव पद का दायित्व संभाला। पूर्व पदाधिकारियों ने नए सदस्यों को पदभार ग्रहण कराया। नए अध्यक्ष ने क्लब की कार्ययोजना और सामाजिक सरोकार पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रोटेरियन डॉ. आरएन मिश्रा, रोटेरियन विनीता बहुगुणा, रोटेरियन कविता अग्रवाल, रोटेरियन ममता गुप्ता, रोटेरियन प्रकाश आजाद, रोटेरियन संगीता सोनी, रोटेरियन रवि केसरवानी, रोटेरियन सीमा अग्रवाल, रोटेरियन प्रो. योगेश्वर तिवारी, रोटेरियन तान्या ढल, रोटेरियन श्रुति शर्मा, रोटेरियन संजीव अग्रवाल, रोटेरियन अजय बरनवाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.