प्रयागराज, अक्टूबर 24 -- Prayagraj News: विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब इलाहाबाद की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर पोलियो के उन्मूलन में रोटरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। रोटरी क्लब इलाहाबाद के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि दो बूंद जिदंगी की बच्चों को नया जीवन देने के साथ साथ दिव्यांगता से बचाती है। सचिव नवीन कुमार, क्लब ट्रेनर सुनील जायसवाल ने विचार व्यक्त किए। अजय अग्रवाल, राकेश वर्मा,रुचि अग्रवाल, करूणेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पोलियो उन्मूलन के संकल्प के साथ रोटरी ने निकाली जागरूकता रैली यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: रोटरी क्लब रॉयल ने विश्व पोलियो दिवस पर...