प्रयागराज, जुलाई 18 -- Prayagraj News: रोटरी इलाहाबाद का अधिष्ठापन समारोह सिविल लाइंस स्थित एक होटल में शनिवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर अजय गुप्ता ने अध्यक्ष और नीरज कुमार ने सचिव पद का दायित्व संभाला। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी ने पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया। मुख्य अतिथि ने क्लब की ओर से पूरे किए गए प्रकल्प की सराहना की। राजीव रंजन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सुनील जायसवाल, नीलिमा अग्रवाल, सौरभ पुरी, देश दीपक आर्य, संजय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, अमिताभ गर्ग, अनूप अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विभु अग्रवाल, जगजीत गुजराल, अभिषेक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राहुल श्रीपत, प्रज्ञा गुप्ता, आलोशी अग्रवाल मौजूद रहीं। संचालन शालिनी अग्रवाल, आभार ज्ञापन डॉ. अशोक कुमार शुक्ल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...