Prayagraj News: रोटरी इंटरनेशनल ने 51 जरूरतमंदों की मदद की
प्रयागराज, जुलाई 5 -- Prayagraj News: रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-3120 का अधिष्ठापन समारोह रविवार को यूनाइटेड मेडिसिटी रावतपुर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एएस वेंकटेश ने क्लब के सामाजिक सरोकार पर प्रकाश डाला। रोटेरियन पूनम गुलाटी, सतपाल गुलाटी की ओर से 51 जरूरतमंद सब्जी विक्रेता को ठेले वितरित किए गए। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी ने क्लब की कार्ययोजना की जानकारी दी। प्रेरक वक्ता ने आशीष विद्यार्थी ने कहा कि सफलता के लिए दृढ़ संकल्प और सकारात्मक विचार होना जरूरी है। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल, रोटेरियन डॉ. प्रमोद कुमार, मीडिया प्रभारी रोटेरियन शशांक जैन, रोटेरियन मन्केश्वर नाथ पांडेय, रोटेरियन प्रदीप मुखर्जी ने विचार व्यक्त किए। स्वागत रोटेरियन ऋतुकमल अग्रवाल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.