प्रयागराज, जुलाई 4 -- Prayagraj News: रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद अरिहंत की ओर से एजी ऑफिस सब्जी मंडी के पास पर्यावरण जागरूकता के तहत लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए। मुख्य अतिथि हर्षवर्धन बाजपेयी, विशिष्ट अतिथि सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा रहे। क्लब अध्यक्ष डॉ. कीर्ति अग्रवाल, रोटेरियन शशांक जैन, पूर्व गवर्नर अनिल अग्रवाल, अभिषेक वर्मा, सीए मनीष अग्रवाल, पंकज जायसवाल, रोटेरियन प्रीती जैन, अंकित अग्रवाल, ईमरान अहमद, केएम प्रजापति, पंकज अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, सुषमिता जैन, गीता अग्रवाल मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...