प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज। रोटरी अरिहंत की ओर से दिव्य ज्योति निकेतन में पोषण प्रकल्प के तहत दृष्टिबाधित बालिकाओं को खाद्य सामग्री वितरित की गई। रोटेरियन शशांक जैन ने कहा कि प्रकल्प का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना और अपनापन बांटना है। क्लब की सामूहिक जिम्मेदारी है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की मदद हो सके। दृष्टिबाधित बालिकाओं में प्रतिभा कमी नहीं हैं। सहयोग मिले तो जीवन में वे भी बेहतर कर सकती हैं। चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. कीर्ति अग्रवाल ने कहा कि बेटियां हमारे समाज का गौरव हैं। उनकी देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्हें यह विश्वास दिलाना है कि समाज उनके साथ खड़ा है। बालिकाओं के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनके बेहतर भविष्य की दिशा में योगदान देना ही इस पहल की सबसे बड़ी सार्थकता है।...