प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: रॉयल सिख क्लब की ओर से सोमवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मोनिका गुजराल ने संस्थापिका, सुखबिंदर ने सह-संस्थापिका, बबल भाटिया ने अध्यक्ष, मनप्रीत ने महामंत्री और रानी गुलाटी ने कोषाध्यक्ष का दायित्व संभाला। महिलाओं ने पंजाबी गीत-नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। नवनियुक्त अध्यक्ष ने एकजुट होकर क्लब के सामाजिक सरोकार को बढ़ाने का संकल्प लिया। आंचल, नीना, स्वीटी, सोना, अनन्या मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: इनरव्हील क्लब ने गौ सेवा कर समाज को दिया प्रेरणादायक संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...