Prayagraj News: रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का बार, मुकदमा दर्ज
प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: नैनी कोतवाली क्षेत्र के खान चौराहा स्थित काजुजा रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किए जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 25 अगस्त की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेस्टोरेंट में छापा मारकर हुक्का पीते और पिलाते 10 लोगों को पकड़ा था। तलाशी के दौरान 14 हुक्के, तीन हुक्का पाइप, सात चिलम, 14 इलेक्ट्रिक हीटर, 14 प्लास्टिक पाइप, सात चिमटे, 29 फ्लेवर तंबाकू के बंद पैकेट, पांच खुले डिब्बे, इलेक्ट्रिक तराजू, ब्लोअर और खुला चारकोल बरामद हुआ। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि वे रेस्टोरेंट के कर्मचारी हैं और मालिक नूर पुत्र शमशुद्दीन खान है। पुलिस के पहुंचने पर मालिक मौके से भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.