Prayagraj News: रेस्टोरेंट में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और पथराव
प्रयागराज, सितम्बर 4 -- Prayagraj News: औद्योगिक क्षेत्र में राज्य विश्वविद्यालय के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट में घुसकर करीब 25-30 लोगों ने मारपीट, तोड़फोड़ और पथराव किया। पीड़ित रेस्टोरेंट संचालक की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रेस्टोरेंट संचालक अभिषेक सिंह के मुताबिक कुछ लोग आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों में विकास पांडेय, अनीश दुबे, शिवा पंडित, टिट्टू सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे। मारपीट में पीड़ित के पेट, कंधे और पीठ पर चोटें आईं। आरोप है कि कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की और भीड़ जुटने पर नीचे से ईंट-पत्थर भी चलाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.